फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़िया खनन बंद करने की मांग को लेकर क्रमिक अनशन शुरू

Thu, 24 Nov 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
धरने पर बैठे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांडा तहसील के गैस गोदाम के समीप हो रहे खड़िया खनन बंद करने की  मांग को लेकर चनेत के ग्रामीणों ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। आंदोलनकारी ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं की जाती है आंदोलन जारी रखा जाएगा।  
विज्ञापन



 पूर्व चेतावनी के अनुसार चनेत के ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन को क्रमिक अनशन में बदल दिया। गुरुवार को कमला देवी क्रमिक अनशन पर बैठी। अनशन स्थल पर साधू राम की अध्यक्षता में आयोजित सभा में ग्रामीणों ने कहा कि गैस गोदाम के समीप नियमों के विपरीत खड़िया खनन किया जा रहा है।

खनन से भविष्य में चनेत गांव को खतरा पैदा हो जाएगा। सड़क व संपर्क मार्गों को भी नुकसान पहुंचेगा। ऐसे में उन्हें तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। धरना स्थल पर शेर राम, जीवन राम, प्रकाश, नरेश राम, पूरन राम, कमला देवी, पार्वती देवी, सुनीता देवी, तुलसी देवी, तारा देवी, जानकी देवी, कमला, कविता, मुन्नी, मीनू, सतीश, किरन, नीरज कुमार आदि ने समर्थन में धरना दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें