फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uk Board Result: हाईस्कूल में अक्षत ने 98.2%, इंटर में गीतिका और सुशीला ने 98.0% अंकों के साथ किया टॉप

Sat, 25 Apr 2026 10:45 AM IST
गायत्री जोशी माई सिटी रिपोर्टर

सार

UK Board Class 10th-12th Toppers List: 10 वीं में अक्षत गोपाल ने 98.2% और इंटर में गीतिका पंत और सुशीला मेहंदीरत्ता ने 98.0% से टॉप किया है।
विज्ञापन
हाईस्कूल टॉपर अक्षत, इंटरमीडिएट टॉपर गितिका और सुशीला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने शनिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। इस बार हाईस्कूल में रामनगर के एमपी इंटर कॉलेज के अक्षत गोपाल ने 500 में से 491 (98.20%) अंक लाकर प्रदेश में टॉप किया है, तो वहीं इंटरमीडिएट में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर की गीतका पंत और भानजुराम इंटर कॉलेज यूएस नगर की सुशीला मेहंदीरत्ता ने संयुक्त रूप से 500 में से 490 (98%) अंक लाकर प्रदेश में टॉप किया। 
विज्ञापन



 
Trending Videos
विज्ञापन

शनिवार को बोर्ड सभागार में शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत और माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ मुकुल कुमार सती ने संयुक्त रूप से परीक्षा के परिणाम जारी किए। डॉ मुकुल सती ने बताया कि इस साल 2,15,252 परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया था। इसमें हाईस्कूल में 1,12,266 व इंटर में 102986 परीक्षार्थी पंजीकृत शामिल रहे। बताया कि हाईस्कूल में उत्तीर्ण प्रतिशत 92.10 रहा। इसमें 88.03 फीसदी छात्र और 96.08 फीसदी छात्राओं का पास प्रतिशत रहा, जबकि इंटरमीडिएट का पास प्रतिशत 85.11 फीसदी रहा। इसमें 81.93 फीसदी छात्र और 88.09 फीसदी छात्राओं का पास प्रतिशत रहा।


बताया कि इसके साथ ही वर्ष 2025 परीक्षाफल सुधार परीक्षा दुतीय के नतीजे भी जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में 847  परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया था। इसमें हाईस्कूल में 382 में से 239 ने परीक्षा पास की जबकि इंटर में 464 में से 279 ने परीक्षा पास की। उन्होंने बताया कि परीक्षा के नतीजे बोर्ड की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in में अपलोड कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें