कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल और जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव से सड़क बनाने की मांग करते हर
- फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। हरकोट के ग्रामीणों ने प्रधान गंगा हरकोटिया के नेतृत्व में विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू, ज्येष्ठ उपप्रमुख हरीश मेहरा को ज्ञापन देकर तलाई-हरकोट मोटर मार्ग के निर्माण की मांग की।
उन्होंने बताया कि हरकोट अनुसूचित जाति, जनजाति बहुल गांव है। इसके बावजूद यह गांव मोटर मार्ग से नहीं जुड़ पाया है। जबकि यह सड़क स्पेशल कंपोनेंट प्लान (एससीपी) के तहत प्रस्तावित और स्वीकृत थी। इसके बावजूद सड़क नहीं बन सकी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि गांव को सड़क से जोड़ने के लिए पांच किमी रोड का निर्माण किया जाना था, लेकिन 13 साल बाद भी रोड का कार्य शुरू नहीं हो सका है। विधायक भौर्याल ने ग्रामीणों को इसी माह भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेमा हरकोटिया, लक्ष्मी देवी, बसंती देवी आदि शामिल थे। संवाद