बागेश्वर के डिग्री कॉलेज में ऐपण प्रदर्शनी में रखे उत्पाद देखते प्राचार्य और प्राध्यापक। संवाद
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राजकीय पीजी कॉलेज में विद्यार्थियों के बनाए ऐपण की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री नवाचार योजना के तहत जनवरी से मार्च तक बनाई गई ऐपण कला के विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए गए। इसके मुख्य आकर्षण चौकी, मास्क, राखियां, चादर, कुर्ते, नेम प्लेट, फ्रेम, बैग, टोकरी आदि थे। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजू अग्रवाल ने उत्पादों की सराहना की। प्रदर्शनी देखने के लिए राजकीय महाविद्यालय गरुड़, कांडा और दुगनाकुरी के प्राचार्य भी आए। कार्यक्रम का संचालन चमन कुमार और डॉ. भगवती नेगी ने किया। वहां पर प्राध्यापक डॉ. रंजना साह, नेहा भाकुनी, महेश विश्वकर्मा, मनोज टम्टा, फखरुद्दीन राही, पूजा आर्या, संध्या पंत आदि थे।