फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: शोध और तकनीक की जानकारी मिलेगी

Thu, 29 May 2025 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
काफलीगैर(बागेश्वर)। कृषि विज्ञान केंद्र काफलीगैर में विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ हो गया है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने विशेषज्ञों की टीम के रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। टीम जिले के गांव-गांव में जाकर लोगों को कृषि कार्यों में उपयोग होने वाली शोध और तकनीक की जानकारी देगी।
बृहस्पतिवार को केवीके काफलीगैर में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष बिष्ट ने किसानों से तकनीकी का उपयोग कर जैविक और प्राकृतिक खेती करने का आग्रह किया। केंद्र के प्रभारी डॉ. राजकुमार ने बताया कि मृदा स्वास्थ्य, जल संरक्षण, मत्स्य पालन और पौध संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में 113 किसानों ने अनुभव साझा किए। वहां प्रभारी मुख्य कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती, डॉ. अमित कुमार, संस्कृति सिंह, डॉ. नवीन जोशी, डॉ. दीपक पांडेय, धीरज सिंह बिष्ट, भाजपा के जिला मंत्री रवि करायत, घनश्याम राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें