फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेती की उन्नत तकनीक की जानकारी देंगे कृषि विशेषज्ञ

Fri, 29 Sep 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को कृषि की उन्नत तकनीक का लाभ पहुंचाने के लिए छह से 15 अक्तूबर तक कृषक महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसके तहत रथों के माध्यम से न्याय पंचायतों में जाकर कृषि, उद्यान एवं पशुपालन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी किसानों को जानकारी प्रदान करेंगे। किसानों को कृषि उपकरण, बीज भी उपलब्ध कराए जाएंगे। 
विज्ञापन


डीएम रंजना ने बताया कि कृषि विकास से संबंधित योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए कृषक महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य अधिकारियों, वैज्ञानिकों, कर्मचारियों, कृषि विकास से जुड़ी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सीधे किसान के संपर्क में लाना है।

कृषक महोत्सव का उद्घाटन छह अक्तूबर विकास भवन परिसर में सुबह 10 बजे किया जाएगा। इसके बाद सात से 15 अक्तूबर तक जिले की विभिन्न न्याय पंचायतों में रूट चार्ट के अनुसार किसान रथों के माध्यम से कृषक महोत्सव का आयोजन होगा। महोत्सव के लिए जिले में चार टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन


पहली टीम प्रभारी गीताजंलि बंगारी कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी बागेश्वर, गरुड़ ब्लॉक के न्याय पंचायत लौबांज, भगरतोला, गढसेर, बैजनाथ, पिंगलो, भिलकोट, तिलसारी, अमसरकोट, रवार्इखाल में स्टाल लगाकर किसानों को कृषि संबंधित जानकारी देगी।

जिला उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह बागेश्वर ब्लॉक के न्याय पंचायत रावतसेरा, खातीगांव, सानीउडियार, कांडा, सिमगढ़ी, दियाली, होराली, बनलेख, चौरा और स्टाल लगाएंगे। कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. नवीन चंद्र जोशी बागेश्वर ब्लॉक के न्याय पंचायत सैंज, बोहाला, पंतगांव, देवलधार, फल्याटी, गुरना, कांडे, आरे में स्टाल लगाएंगे।

पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हिमांशु पाठक कपकोट ब्लॉक के न्याय पंचायत बदियाकोट, कर्मी, सूपी, लोहारखेत, भराड़ी, माजखेत, शामा, उत्तरौड़ा, असों में स्टाल लगाकर निर्धारित तिथियों में किसानों को कृषि संबंधी जानकारी देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें