फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में राज्यकर्मचारी आंदोलित

Sun, 04 Sep 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में राज्यकर्मचारी आंदोलित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। अपनी लंबित मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला इकाई के बैनर तले राज्यकर्मियों ने शनिवार को भी चार घंटे कार्यबहिष्कार किया। कार्यबहिष्कार तमाम कामकाज प्रभावित हो गए हैं। दूूरदराज से आने वालों को निराश लौटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


आंदोलनस्थल विकास भवन में हुई सभा में वक्ताओं ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें शीघ्र  लागू करने, हर शनिवार को अवकाश देने, अधिकारियों, कर्मचारियों को हेल्थ कार्ड दिलाने, अंशकालिक, संविदाकर्मियों को नियमितीकरण समेत कुल आठ मांगें शीघ्र पूरी करने की मांग की।

उन्होंने मांगें शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। परिषद के जिलाध्यक्ष एससी पंत की अध्यक्षता में महामंत्री कैलाश भट्ट ने संचालन किया। धरने में इंद्रा गढ़िया, ज्योति पांडे, रेणुका शाही, सुरेश चंद्र कांडपाल, केडी जोशी, यशवीर सिंह, कुंदन प्रसाद, राजेंद्र जोशी, सुनील पांडे, बसंत बल्लभ भट्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन


लोनिवि वृत्तीय कार्यालय मिनिस्टीरियल संघ के प्रांतीय आह्वान पर लोनिवि मिनिस्टीरियल कर्मियों का तीन सूत्री मांगों को लेकर चल रहा बेमियादी कार्यबहिष्कार शनिवार तीसरे दिन भी जारी रहा। सभा में वक्ताओं ने लोनिवि में गलती से नि:संवर्गीय घोषित किए गए पदों को संवर्गीय घोषित करने, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, ग्रेड वेतन 5400 के पदों पर छह प्रतिशत पदों पर पदोन्नति देने और सभी सामान्य पदोन्नतियां चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले लागू करने की मांग की। संघ के जिलाध्यक्ष पूरन चंद्र तिवारी ने अध्यक्षता, संचालन सचिव खुशहाल भौर्याल ने किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें