फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: हत्या के बाद काफलीगैर क्षेत्र में भय का माहौल, पूरे दिन रही घटना की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/काफलीगैर। जिले की शांत वादियों में सरल स्वभाव के प्रधानाचार्य की हत्या होने से क्षेत्र में भय का माहौल है। काफलीगैर तहसील क्षेत्र समेत जिलेभर में पूरे दिन लोग घटना को लेकर चर्चा करते रहे। बच्चों में भी डर है। विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों का कहना है बार-बार शिकायत के बावजूद कर्मचारी पर सख्त कार्रवाई नहीं होने से यह जघन्य हत्याकांड हुआ है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह भटखोला क्षेत्र के लोगाें और विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए अन्य दिनों जैसी नहीं रही। शिक्षक गोकुल चंद्र ने बताया कि इन दिनों सड़क चौड़ीकरण के कार्य के कारण मुख्य रास्ते की बजाय वैकल्पिक मार्ग से स्कूल तक आवाजाही हो रही है। इसी रास्ते से प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा धीरे-धीरे कदमों से आगे बढ़ रहे थे। हत्यारोपी ने उनके पीछे से आकर वार कर दिया। उनकी चीख सुनते ही आगे से चल रहे शिक्षक और कक्षा 12 के कुछ विद्यार्थी तत्काल मौके पर आए और उन्हें शिक्षिका के वाहन में रखा।


इस घटना के बाद अब कई सवाल उठ रहे हैं। शिक्षकों ने बताया कि आरोपी का व्यवहार स्कूल के शिक्षकों और स्टाफ के साथ कभी अच्छा नहीं रहा। वह नशेड़ी प्रवृत्ति का सनकी इंसान था। कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई थी। शिक्षक गोकुल बताते हैं कि अगर शिकायत पर सख्त कार्रवाई करते हुए उसे पहले ही कई अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया होता तो यह घटना नहीं होती।
विज्ञापन


कोट
आरोपी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी की एक साल पहले शिकायत मिली थी। तब स्कूल में जाकर उसकी जांच की गई थी। इसके बाद से उसकी कोई लिखित शिकायत विद्यालय से नहीं मिली। फरवरी में उसने खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय के लिपिक से अभद्रता की थी, जिसके लिए उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए वेतन रोक दिया गया था। लिखित शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई नहीं होने की बात निराधार है।
आशा राम चौधरी, बीईओ, बागेश्वर

इनसेट

धमकी दी बीईओ को, हत्या कर दी प्रधानाचार्य की

हत्यारोपी ने छह महीने से रुका हुआ वेतन नहीं निकालने पर बीईओ को देख लेने की धमकी फोन से दी थी। बीईओ चौधरी ने बताया कि फोन पर धमकी के दौरान उसने अपनी परेशानी को रखा था। उसे कार्यालय में आने को बोला गया था। शनिवार को उसने बीईओ कार्यालय में आने की बात कही थी। हालांकि तब उसने जिस तरीके से बात कही थी, उससे ऐसा लगा नहीं कि वह इस तरह की घटना कर सकता है। सुबह यह हृदयविदारक घटना सुनने को मिली। हमारी मांग रहेगी कि हत्यारोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें