फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरोसा मिलने के बाद जवानों का अनशन समाप्त

Sat, 15 Oct 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
अनशनकारी पीआरडी जवानों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाते जिला युवा कल्याण अधिकारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला युवा कल्याण अधिकारी की ओर से मिले आश्वासन के बाद भूख हड़ताल पर बैठे पीआरडी जवानों ने अनशन समाप्त कर दिया है। युवा कल्याण अधिकारी की ओर से एक माह के भीतर तैनाती देने का आश्वासन दिया गया है।
मालूम हो कि मानदेय में कटौती और नियमित ड्यूटी नहीं मिलने से नाराज पीआरडी  जवान महेेश राम और उमेद राम ने विकास भवन परिसर में आमरण अनशन शुरू कर दिया था। जवानों का आरोप था कि प्रशिक्षित महिला-पुरुष जवानों को तैनाती नहीं दी जा रही है। प्रशिक्षण प्राप्त होने के बावजूद उन्हें बेरोजगारी से जूझना पड़ रहा है। जवानों के तेवरों को देखते हुए शुक्रवार की देर शाम को जिला युवा कल्याण अधिकारी शांति प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर अनशनकारियों को आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मानदेय को लेकर विभिन्न विभागों से उपस्थिति और स्वयं सेवकों के सत्यापन के बाद कारवाई की जाएगी। जून और जुलाई का दैनिक भत्ता विभाग को धनराशि उपलब्ध होने पर दिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने जूस पिलाकर दोनों अनशनकारियों को अनशन तुड़वाया। इस मौके पर भुवन राम, तारा सिंह, राजेंद्र लाल, कैलाश  चंद्र, खुशहाल राम, दीवान राम, महेश राम, बसंत कुमार, बहादुर सिंह, तनुज जोशी, भुवन राम, दयाल प्रसाद,  गोविंद राम, राजन कुमार, नवीन प्रसाद, महेश राम, उमेद राम आदि प्रशिक्षित  पीआरडी जवान मौजूद थे। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें