फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप के बाद बारिश से गिरा पारा

Sat, 25 Apr 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को भूकंप के झटकों के बाद बारिश हुई। बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है। शामा के आसपास के गांवों में भारी ओलावृष्टि हुई। इससे आलू की फसल प्रभावित हो गई है। किसानों ने शासन, प्रशासन से वाजिब मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


शनिवार को लोगों ने तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए। दोपहर ढाई बजे से तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं जनजीवन पर भी बुरा असर पड़ा है। बारिश से बाजारों से रौनक गायब हो गई। उधर ओलावृष्टि से आलू की फसल की चौपट हो गई है। पूर्व बीडीसी सदस्य, कांग्रेस नेता नरेंद्र सिंह कोरंगा, राजेंद्र कोरंगा, केदार सिंह कोरंगा, डा. रणजीत सिंह धर्मशक्तू ने शासन, प्रशासन से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें