फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 93,600 के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद 1500 रुपये घटे सोने के दाम

Thu, 25 Apr 2024 03:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
बागेश्वर। दिन दूनी रात चौगुनी गति से बढ़ रही सोने की कीमतों में अब हल्की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि दाम कम होने के बावजूद ग्राहकों को राहत नहीं मिली है। अब भी सोना 91,600 रुपये प्रति तोला (12 ग्राम) की दर से बिक रहा है। शादी के सीजन में सोने की कीमतों में हुई बढ़ोतरी से स्वर्णकारों का कारोबार काफी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

जनवरी से अप्रैल के बीच सोने के दाम लगातार बढ़े हैं। जनवरी से मार्च के पहले पखवाड़े तक सोना 76,000 रुपये प्रति तोला बिक रहा था। मार्च के अंतिम पखवाड़े में अचानक दाम बढ़ने शुरू हुए जो 18 अप्रैल तक बदस्तूर जारी रहे। 28 मार्च तक जिले में सोने की कीमत 80,800 रुपये पहुंच गई थी। चार अप्रैल तक सोने के दाम बढ़कर 83,400 रुपये और छह अप्रैल तक 85,400 रुपये पहुंच गए। इसके बाद भी सोने की कीमतों का बढ़ना जारी रहा और 18 अप्रैल को सोने की कीमत 93,100 रुपये पहुंच गई। चार दिनों तक सोने की कीमत स्थिर रही। मंगलवार को दाम में 1500 रुपये की कमी आई। बुधवार को भी सोने के दाम स्थिर रहे। सोने की कीमतों में गिरावट को स्वर्णकार अच्छा संकेत मान रहे हैं।


स्वर्णकार, संजय किशोर वर्मा ने बताया कि सहालग सीजन में सोने के दाम बढ़ने का असर कारोबार पर पड़ा है। आभूषण बनाने वालों में पहले जैसा उत्साह नहीं दिखा। लोगों ने कम मात्रा मे जेवर आदि बनाए। इस सीजन में उम्मीद से काफी कम कारोबार हो रहा है।
विज्ञापन


स्वर्णकार, दीपक वर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग अधिकतर आभूषण शादी-विवाह के सीजन में ही बनाते हैं। इस साल विवाह के सीजन में सोना महंगा होने से कारोबार प्रभावित हुआ है। फिलहाल सोना मामूली सस्ता हुआ है। इस गिरावट के बावजूद कारोबार में अधिक लाभ होता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें