फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 साल बाद 1500 परिवारों को बागेश्वर से मिलेगा राशन

विज्ञापन
After 23 years, 1500 families will get ration from Bageshwar
विज्ञापन
बागेश्वर। काफलीगैर क्षेत्र से जुड़े 1500 परिवारों को जिला बनने के 23 साल बाद बागेश्वर जिले से राशन मिलेगा। अब तक इन परिवारों को अल्मोड़ा के ताकुला से राशन की आपूर्ति की जाती है। पूर्ति विभाग ने काफलीगैर में खाद्यान्न गोदाम बनवा दिया है। जल्द ही काफलीगैर क्षेत्र के लोगों को काफलीगैर से राशन मिलने लगेगा।
विज्ञापन

15 सितंबर 1997 को जिला गठन होने के बावजूद बागेश्वर के काफलीगैर क्षेत्र के करीब 15 सौ लोगों को अल्मोड़ा जिले के ताकुला से राशन की आपूर्ति की जाती है। इस कारण उन्हें समय पर राशन न मिलने, कम राशन मिलने और राशन कार्ड संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। राशन विक्रेताओं को भी चालान लगाने के लिए अल्मोड़ा जाना पड़ता था। लोगों की समस्याओं को देखते हुए पूर्ति विभाग ने काफलीगैर में 60 लाख रुपये की लागत से 500 मीट्रिक टन क्षमता का खाद्यान्न गोदाम का निर्माण कराया है। जल्द ही बागेश्वर से राशन वितरण शुरू होने की संभावना है। इलाके के लोगों को राशन कार्ड संबंधी दिक्कतों के लिए 15 किमी दूर ताकुला जाने से निजात मिलेगी।
इन गांवों के लोगों को मिलेगा लाभ
पासदेव, काफलीगैर, वैदीबगड़, कनगाड़, करासहाट, बिलौरी, मटेला, ओखलीसिरोद, करासमाफी।
अल्मोड़ा से राशन की आपूर्ति होने की वजह से उपभोक्ताओं को दिक्कत होती थी। अब काफलीगैर में गोदाम का निर्माण कर लिया गया है। फिलहाल गोदाम में बिजली संबंधित कार्य किया जा रहा है। डेढ़ महीने के भीतर काफलीगैर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को वहीं से राशन मिलने लगेगा। - अरुण कुमार वर्मा जिला पूर्ति अधिकारी बागेश्वर।
विज्ञापन

रियायती दरों पर चीनी देने की मांग
गरुड़(बागेश्वर)। ग्राम प्रधान संगठन के जिला संरक्षक प्रकाश कोहली ने बीपीएल राशन कार्ड धारकों को सस्ते गल्ले की दुकानों से रियायती दरों में चीनी उपलब्ध कराने की मांग की है। सीएम को भेजे पत्र में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कार्ड धारकों को कोटे की चीनी देना बंद कर उनके साथ अन्याय किया है। बीपीएल कार्ड धारक महंगे दामों पर चीनी खरीदने को मजबूर हैं। उन्होंने सीएम से कार्ड धारकों को रियायती दरों पर कोटे की चीनी उपलब्ध कराने को कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें