फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को याद कर मनाया अधिवक्ता दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। अधिवक्ताओं ने जयंती पर देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को याद किया। आजादी की लड़ाई और स्वतंत्र भारत के विकास में अधिवक्ताओं के योगदान पर चर्चा की।
विज्ञापन

बुधवार को बार भवन में आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने प्रथम राष्ट्रपति डॉ प्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। अधिवक्ता के रूप में उनके कार्यों और अधिवक्ताओं की समाज में भूमिका विषय पर विचार रखे। कहा कि अधिवक्ताओं ने अधिक से अधिक संख्या में आजादी की लड़ाई लड़ी थी। पृथक उत्तराखंड के आंदोलन में भी बढ़ चढ़कर भागीदारी की। कहा कि वर्तमान में चल रहे बागेश्वर-टनकपुर रेल लाइन के लिए भी अधिवक्ता संघर्ष कर रहे हैं। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने कनिष्ठ अधिवक्ताओं को कड़ी मेहनत और परिश्रम का मंत्र दिया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेश रातैला ने किया। इस मौके पर गोविंद भंडारी, मनोज जोशी, धन सिंह, हरीश आर्य, दिग्विजय जनौटी, रघुवर दानू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें