फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैजनाथ झील में संचालित होंगी साहसिक पर्यटन गतिविधियां

विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैजनाथ झील का निरीक्षण करते जिलाधिकारी विनीत कुमार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
गरुड़/बागेश्वर। जिला प्रशासन ने गरुड़ की बैजनाथ झील को साहसिक पर्यटन के रूप में विकसित करने का फैसला लिया है। डीएम विनीत कुमार ने बैजनाथ झील में पैडल वोट, जॉर्बिंग बॉल (वाटर बॉल) की व्यवस्था करने के साथ ही डेकोरेशन लाइट, लेजर लाइट लगाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पर्यटक आवास गृह बैजनाथ में जिला साहसिक खेल प्रबंधन समिति की बैठक लेते हुए डीएम ने कहा कि बैजनाथ जिले का प्रमुख धार्मिक स्थल है। यहां भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। बैजनाथ को पर्यटन गतिविधियों के लिए विकसित करने से जहां साहसिक पर्यटन सुविधा उपलब्ध होगी, वहीं स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। डीएम ने बैजनाथ झील में संचालित होने वाली गतिविधियों के लिए उपजिलाधिकारी गरुड़ जयवर्धन शर्मा की अध्यक्षता में समिति गठित करने के निर्देश दिए।
समिति में जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य, ईई सिंचाई एके जॉन, ईई लोनिवि केके तिलारा, ईई, ग्रामीण निर्माण विभाग रमेश चंद्रा, जिला पंचायत के एएमए अरुण बड़थ्वाल और केएमवीएन के अधिकारी शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि झील में साहसिक पर्यटन के लिए जो भी गतिविधियां संचालित की जानी हैं, उसके लिए 10 दिन के भीतर कार्ययोजना उपलब्ध करा दें। बैठक में सीडीओ डीडी पंत, प्रभागीय वनाधिकारी बलवंत सिंह शाही, आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल, कोषाधिकारी भारत चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

झील के आसपास से गंदगी हटाने, झाड़ियों के कटान के लिए चलेगा अभियान
गरुड़। डीएम ने बैठक से पूर्व बैजनाथ झील का निरीक्षण किया। उन्होंने झील के आसपास की गंदगी हटाने और झाड़ियों के कटान के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। डीएम ने बैजनाथ झील के आस-पास खाली पड़ी भूमि की जांच करने के निर्देश एसडीएम को दिए ताकि उस क्षेत्र में लैंड स्किल डेवलपमेंट के लिए कार्ययोजना तैयार की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें