फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज में 272 छात्र-छात्राओं का हुआ प्रवेश

विज्ञापन
बागेश्वर डिग्री कॉलेज में छात्राओं की कोविड जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद न्यूज एजें? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। बीए, बीएससी और बीकॉम में 272 छात्र-छात्राओं का प्रवेश हो गया है। कॉलेज में प्रवेश से पहले छात्र-छात्राओं की कोविड जांच की जा रही है।
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र के लिए स्नातक प्रथम वर्ष में एक अक्तूबर से प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। ऑनलाइन पंजीकरण के बाद छात्र-छात्राओं की प्रथम वरीयता सूची जारी कर प्रवेश दिए जा रहे हैं। मंगलवार तक बीए प्रथम वर्ष में 135, बीएससी पीसीएम वर्ग में 46, बीएससी जेडबीसी वर्ग में 46, बीकॉम में 45 प्रवेश हो गए हैं। वाणिज्य विभाग के प्रभारी फखरुद्दीन राही ने बताया कि प्रथम वरीयता सूची के आधार पर प्रवेश देने के बाद बीकॉम, बीएससी पीसीएम वर्ग की पहली प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। इसमें आने वाले बीकॉम के छात्र-छात्राओं के लिए 16 अक्तूबर तक प्रवेश की तिथि निर्धारित की गई है। इसके बाद दूसरी प्रतीक्षा सूची जारी की जाएगी। बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं की कोविड जांच कराई जा रही है। कॉलेज में कोरोना की बचाव के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं।
रसायन और वनस्पति विज्ञान की परीक्षा 16, 17 को
बागेश्वर। रसायन विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ. रंजना साह ने बताया कि बीएससी छठे सेमेस्टर के रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 16 और 17 अक्तूबर को निर्धारित की गई है। वनस्पति विज्ञान विभाग प्रभारी आंतरिक परीक्षक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि बीएससी प्रथम वर्ष वनस्पति विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 16 और 17 अक्तूबर को होगी। उन्होंने छात्र-छात्राओं से सुबह नौ बजे पहुंचने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें