कंट्रीवाइड स्कूल बागेश्वर के वार्षिक क्रीड़ा समारोह के उद्घाटन अवसर पर संबोधित करते डीएम मंगेश घिल्डियाल।
- फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल बागेश्वर की दो दिनी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में शुरू हुईं। प्रतियोगिता का उद्घाटन डीएम मंगेश घिल्डियाल और सीईओ आरसी आर्य ने किया। इस प्रतियोगिता में कंट्रीवाइड स्कूल की सभी शाखाओं के बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं।
इस मौके पर डीएम ने कहा कि पढ़ाई के साथ ही खेल भी जरूरी हैं। विभिन्न खेलों में बच्चे अपना कॅरिअर बना सकते हैं। खेलों की शुरुआत योग और व्यायाम के साथ की गई। बच्चों ने शानदार पीटी परेड आयोजित की। इस मौके पर कंट्रीवाइड के निदेशक मोहन चंद्र पांडे, गंगा पांडे, प्रधानाचार्य आशा तिवारी, एनसीसी अधिकारी रितेश अग्रवाल, उप प्रधानाचार्य राखी राज, रीना आदि मौजूद थे। इस मौके पर डीएम ने सुरताल संग्राम की विजेता रही छात्रा अभिलाषा मेर को सम्मानित किया।