नशे से दूर रहने के लिए ली शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
गरुड़(बागेश्वर)। सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय में 'युवा शक्ति, नशा मुक्ति' विषय पर कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने देश को नशा मुक्त बनाने के लिए नशा न करने की शपथ ली।
सोमवार को नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश तिवारी ने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की अपील की।
इस अवसर पर अभियान की नोडल अधिकारी उर्वशी टम्टा, डॉ. लता आर्य, शेर राम टम्टा, डॉ. श्वेता पंत, डॉ. प्रियंका यादव, रोहित पांडेय सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।