फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: आदर्श कॉलोनी ने जीती खड़ी होली प्रतियोगिता

Tue, 19 Mar 2024 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में होली गायन करते होल्यार। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर व्यापार संघ की ओर से बागनाथ मंदिर परिसर में पुरुषों की खड़ी होली गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न स्थानों की सात टीमों ने होली प्रतियोगिता में भागीदारी की। विजेता टीमों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को आयोजित खड़ी होली गायन प्रतियोगिता में आदर्श कॉलोनी, अमतौड़ा, पचार, खोली, बहुली, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान और रॉयल ग्रुप नदीगांव की टीमों ने भाग लिया। प्रत्येक टीम में 12-12 सदस्य थे। हर एक टीम को होली प्रस्तुत करने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया। होल्यारों ने पारंपरिक अंदाज में होली गायन कर रंग जमाया। निर्णायकों ने लय, ताल और होली गायन की बारीकियों के आधार पर अंक प्रदान किए। आदर्श कॉलोनी की टीम ने पहला स्थान हासिल कर 11 हजार रुपये और ट्राॅफी अपने नाम की। दूसरे स्थान पर पचार की टीम को 7500 रुपये और ट्रॉफी, जबकि तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली अमतौड़ा की टीम को 5100 रुपये और ट्राॅफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता के निर्णायक वरिष्ठ होल्यार केशवानंद जोशी, राजेंद्र प्रसाद और दीप चंद्र जोशी रहे। संचालन नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी और उमेश चंद्र साह ने किया। प्रतियोगिता में पुरस्कार राशि का वितरण दर्शन खेतवाल, रमेश पांडेय, ऋतिक रस्तोगी, उमेश टाकुली और राहुल वर्मा की ओर से किया गया। इस मौके पर हेम जोशी, बबलू नेगी, नवीन लाल साह, राहुल साह, इंदु चौधरी, जगदीश कार्की, पंकज कांडपाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें