बागेश्वर के अनर्सा गांव में लिंटर के ऊपर बिजली के तारों में लगाया गया लकड़ी का खंबा। संवाद न्यूज ?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। यूपीसीएल ने 11 हजार बोल्ट की लाइन के नीचे अनाधिकृत रूप से मकान बनाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर दी है। मकान में लिंटर डालने के दौरान गांव के एक व्यक्ति पर करंट भी लगा था।
यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता भास्कर पांडेय ने बताया कि बीती 5 अप्रैल को अनर्सा गांव निवासी प्रकाश सिंह ने बिजली लाइन के नीचे अनाधिकृत रूप से मकान में लिंटर डलवाने का कार्य कराया। लिंटर डालने के दौरान अनर्सा गांव का ही एक व्यक्ति चंदन सिंह पुत्र गोविंद सिंह बिजली के तार को दूर करने के लिए लगाई गई लकड़ी के संपर्क में आ गया। गनीमत रही कि वह करंट के झटके से अलग छिटक गया था। चंदन सिंह का उसी दिन जिला अस्पताल में उपचार किया गया।
ईई ने बताया कि मंगलवार को जेई योगेश पांडे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मकान में डाले गए लिंटर में लकड़ी का खंभा लगाकर बिजली के तारों को ऊपर किया गया है। विभाग अब भवन स्वामी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करेगा।