फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: अवैध खनन की जांच कर लौट रहे राजस्व उपनिरीक्षक से अभद्रता करने का आरोप

Thu, 01 Jan 2026 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। क्षेत्र में अवैध खनन की जांच कर लौट रहे राजस्व उपनिरीक्षक के साथ गरुड़ बाजार में कुछ लोगों के अभद्रता करने का आरोप है। घटना से आक्रोशित पर्वतीय राजस्व निरीक्षक और राजस्व उपनिरीक्षक संघ ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक और राजस्व उपनिरीक्षक संघ की ओर से एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा। बताया कि राजस्व उपनिरीक्षक अजय सिंह साह बीते 31 दिसंबर की शाम नायब तहसीलदार के साथ ग्राम द्योनाई में अवैध खनन की जांच कर अपनी बाइक से तहसील मुख्यालय लौट रहे थे। गरुड़ बाजार में एक टाटा पंच वाहन मुख्य मार्ग पर बेतरतीब खड़ी थी, जिससे लंबा जाम लगा था। राजस्व उपनिरीक्षक ने अपना परिचय देते हुए वाहन चालक से गाड़ी आगे बढ़ाने को कहा।
इसी दौरान वाहन चालक और उसके साथ बैठे व्यक्ति ने गालीगलौज शुरू कर दी। दोनों ने बाहर निकलकर उनका कॉलर पकड़ लिया। वहां मौजूद पीआरडी जवान और ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और जाम खुलवाया। राजस्व संघ के अध्यक्ष जगत सिंह कोरंगा और सचिव दीपक साही ने कहा कि विषम परिस्थितियों और दुर्गम क्षेत्रों में काम करने वाले राजस्व कर्मियों के साथ सरेआम ऐसी घटना होना निंदनीय है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें