फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: तुपेड़ डाकखाने के खाताधारकों का पासबुक में हेरफेर का आरोप

Mon, 10 Nov 2025 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के तुपेड़ डाकखाने में खाताधारकों के रुपये से हेरफेर के आरोप लगे हैं। खाताधारकाें का कहना है कि उनकी जमा रकम को पासबुक में जमा नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने करीब सात-आठ लाख रुपये की हेराफेरी होने की आशंंका जताई है। ग्रामीणों ने डाक विभाग से मामले की जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को डाकखाने के खाताधारकों ने आरे के ग्राम प्रधान ओर सामाजिक कार्यकर्ता दीपक खेतवाल को अपनी परेशानी बताई। खेतवाल ने बताया कि तुपेड़ डाकघर के खाताधारक भीम सिंह, मोहिनी देवी, भागीरथी देवी, हंसी देवी आदि के दस हजार से अधिक और राम सिंह, जानकी देवी, मंजू देवी समेत 15 से अधिक खाताधारकों के दस हजार रुपये से कम वाले पासबुकों में करीब सात-आठ लाख रुपये के हेरफेर होने का अनुमान है।
खाताधारकों के अनुसार उनके पासबुक डाकखाने में पोस्टमास्टर ने अपने पास ही जमा कराए थे। रुपये जमा करने के बाद भी उनके पासबुक में रकम वहां चढ़ी नहीं है। वह दूसरे पासबुक में रुपये चढ़ाने की बात कहता था। विभाग में शिकायत की थी, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ।
विज्ञापन

डाक अधीक्षक अल्मोड़ा जीवन सिंह बोरा का कहना है कि पोस्टमास्टर इन दिनों अवकाश पर गया है। डाकखाने में किसी प्रकार के हेरफेर की सूचना नहीं है। प्रभावित खाताधारक अगर लिखित में शिकायत दर्ज कराएंगे तो मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें