फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना बीमा का एक लाख का चेक दिया

Sun, 29 Nov 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
विवेकानंद इंटर कॉलेज हिचौड़ी कपकोट में आयोजित कार्यक्रम में लोगाें को बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी गई। जिसमें उत्तराखंड ग्रामीण बैंक उद्यमस्थल के शाखा प्रबंधक हीरा सिंह ऐठानी ने बताया कि पिछले वर्ष सात जुलाई को विवेकानंद विद्या मंदिर बीसा नाकुरी के प्रधानाचार्य हेम चंद्र जोशी खटीमा ऊधमसिंह नगर जिले में आयोजित प्रधानाचार्यों के सम्मेलन में शामिल होने जा रहे थेे।
विज्ञापन


 वहां उनकी वाहन दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। उनका बचत खाता इस बैंक में था। इस नाते उनका एक लाख का बीमा हुआ था। उन्होंने पोथिंग गांव निवासी दिवंगत आचार्य की पत्नी लता जोशी को दुर्घटना बीमा का एक लाख रुपये का चेक भेंट किया। इस दौरान प्रधानाचार्य कृष्णवर्द्धन जोशी, मनोज खोलिया, डीएन कांडपाल, ललित मोहन लोहनी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें