फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट के गोगिनापानी में कार खाई में गिरी, एक घायल

विज्ञापन
कार हादसे का घायल भूपाल सिंह। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के भराड़ी से झोपड़ा जारी रही स्विफ्ट डिजायर कार गोगिनापानी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में सवार चालक घायल हो गया। उधर, कपकोट के ही भराड़ी टैक्सी स्टैंड में कार हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन

रविवार को झोपड़ा निवासी भूपाल सिंह (44) पुत्र धन सिंह भराड़ी बाजार से बगैर नंबर की नई स्विफ्ट डिजायर कार से घर को जा रहे थे। शाम करीब 5 बजे गोगिनापानी के वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी 108 सेवा को दी। 108 एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट ले जाया गया। घायल की हालत खतरे से बाहर है। थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। कार कुछ समय पूर्व ही खरीदी गई है। उसमें नंबर भी नहीं पड़ा है। उधर, कपकोट के भराड़ी टैक्सी स्टैंड के पास रविवार को आनंद राम (30) कार संख्या यूपी 02 बी 6952 से कपकोट की ओर जा रहा था। अचानक भराड़ी टैक्सी स्टैंड के पास कार रपटकर सड़क से बाहर निकल गई। ब्रेक लगने के कारण गाड़ी सड़क पर ही अटक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें