फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: आगे नहीं बढ़ सकी प्रशासन की जांच

Tue, 21 Mar 2023 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। रीमा क्षेत्र के उडियार गांव की शिखर माइन में खनन के दौरान 18 मार्च को मलबा गिरने से दो मजदूरों के घायल और एक मजदूर के बेहोश होने के मामले में चार दिन बाद भी प्रशासन की जांच आगे नहीं बढ़ी है। घटना की सूचना प्रशासन तो उसी दिन मिल गई थी। इसके बावजूद घायल मजदूर अब कहां और किस हाल में हैं? घटना के चौथे दिन तक प्रशासन को इसका पता नहीं है।
विज्ञापन

इस घटना में पत्थर की चपेट में आकर जारती (बागेश्वर) निवासी मजदूर नंदन राम (57) पुत्र किटर राम और लखीमपुर खीरी दुखी राम (45) घायल हुए थे जबकि घटना को देख लखीमपुर खीरी निवासी शिव प्रताप (26) पुत्र दुखी राम घबराकर बेहोश हो गया था। आरोप है कि खदान संचालक ने पुलिस, प्रशासन को घटना की सूचना नहीं दी। रीमा पुलिस चौकी प्रभारी संजय बृजवाल के मौके पर पहुंचने तक घायलों को हल्द्वानी ले जाया जा चुका था। रास्ते में किसी निजी अस्पताल में घायलों के प्राथमिक उपचार की सूचना भी प्रशासन को मिली थी। बाद में मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर हर गिरि ने खदान में काम बंद करा दिया था। डीएम अनुराधा पाल ने मामले की जांच कराने की बात कही थी।



घायलों को सरकारी अस्पताल मेें न ले जाने पर उठे सवाल
बागेश्वर। घटना के दिन किसी मजदूर की मौत होने तक की अफवाह थी। तब एसडीएम ने भी मौत की बात नकारी थी लेकिन घायल मजदूरों का इलाज स्थानीय सरकारी अस्पताल में कराने के बजाय दूर ले जाने और जांच आगे न बढ़ने पर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि घायलों को सरकारी अस्पतालों में ले जाने पर वहां उनका रिकाॅर्ड दर्ज हो जाता। हालांकि तीन मजदूरों का सत्यापन न कराने पर घटना के दिन पुलिस ने खदान संचालक पर दस हजार रुपये का जुर्माना ठोका था।
विज्ञापन




खान स्वामी को एसडीएम ने किया तलब
बागेश्वर। घटना की जांच और घायलों की स्थिति के बारे में पूछने पर एसडीएम सदर हर गिरि ने अनभिज्ञता जताई। एसडीएम ने बताया कि जांच के लिए शिखर माइन के स्वामी दीवान सिंह पपोला को तलब किया गया है। उनका पक्ष जानने के बाद जांच आगे बढ़ सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें