फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलिंडर में रिसाव से आग भड़की, दंपति झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के बमराड़ी गांव में रसोई गैस सिलिंडर से रिसाव होने पर आग भड़क गई, जिससे पति-पत्नी झुलस गए। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर बमराड़ी गांव में सोमवार सुबह करीब सात बजे धना देवी (40) पत्नी खड़क सिंह रसोई में चाय बना रही थी। इस दौरान रसोई गैस सिलिंडर में लगे रेगुलेटर से गैस रिसाव होने के कारण आग भड़क उठी। इससे धना देवी और रसोईघर में मौजूद उनके पति खड़क सिंह (42) पुत्र जमन सिंह झुलस गए। रसोईघर के करीब ही खड़ी खड़क सिंह की माता मानली देवी (70) किसी तरह आग की चपेट में आने से बच गई। इस दौरान खड़क सिंह के बच्चे दूसरे कमरे थे। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने आग बुझाई। सिलिंडर फटने पर बड़ा हादसा हो सकता था। फोन करने पर 108 सेवा ने बताया कि एंबुलेंस के पहुंचने में आधे घंटे का समय लगेगा। इस पर दंपति को निजी वाहन से जिला अस्पताल ले आए। अस्पताल में दोनों का उपचार चल रहा है। दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। झुलसे खड़क सिंह ट्रक चालक हैं।
विज्ञापन

ह्वील कुलवान में गोशाला में आग लगने से दो जानवरों की मौत
गरुड़ (बागेश्वर)। ह्वील कुलवान गांव में एक गोशाले में रात में अचानक आग लग गई। आग में जलकर भैंस और उसकी थोरी की मौत हो ई। रविवार रात महेंद्र राम पुत्र दिवान राम की गोशाला में एकाएक आग लग गई। आग से गोशाला तो राख हुई ही, साथ ही दुधारू भैंस और उसकी थोरी की भी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पटवारी संजय कुमार आर्या ने मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि पशुपालक ने गोशाला के अंदर आग जलाई थी। उसकी लापरवाही से आग लगी। मामला दैवीय आपदा के अंतर्गत नहीं आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें