बागेश्वर के रीमा में पलटी कार से घायल चालक को निकालते लोग।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। रीमा पुलिस चौकी क्षेत्र में उडियार गांव के पास अनियंत्रित बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में घायल चालक को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
ग्राम लसानी बनलेख निवासी नवीन चंद्र जोशी पुत्र कस्तूरबानंद जोशी रविवार रात अपनी बोलेरो (यूके02टीए1857) से कहीं जा रहे थे। उडियार गांव के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
सूचना पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी जीवन सिंह चुफाल ने लोगों की मदद से घायल नवीन को खाई से निकाला। इसके बाद आपात सेवा 108 की मदद से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।