फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड जागरूकता अभियान में लाएं तेजी

विज्ञापन
बागेश्वर में सीएम की वीसी से जुड़े अधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर/अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कोरोना जांच परिणाम के लिए ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ भी किया।
विज्ञापन

अधिकारियों से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि मौसम परिवर्तन हो रहा है, ऐसे में कोरोना की रोकथाम के कार्यों में अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कोविड-19 के प्रभावी नियंत्रण के लिए जन जागरूकता अभियान में और तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएम विनीत कुमार ने बताया कि जिले में संक्रमण के रोकथाम के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर दशहरा और दिवाली पर्व को सादगी और निर्धारित एसओपी के तहत मनाने के लिए आम जनमानस को जागरूक किया जाएगा।
वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने डीएम को अनाधिकृत डॉक्टरों द्वारा मरीजों को दवा देने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि आयुष विभाग ने प्री कोविड और पोस्ट कोविड के लिए जो आयुष किट और अन्य व्यवस्थाएं की हैं, उसका लोगों को सतप्रतिशत लाभ दिया जाए।
विज्ञापन

वीसी में सीडीओ डीडी पंत, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, डीडीओ केएन तिवारी आदि थे। उधर अल्मोड़ा में डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी पीएन मीणा, एडीएम बीएल फिरमाल, डिप्टी कलेक्टर गौरव पांडे, सीएमओ डॉ. सविता ह्यांकी, एसीएमओ डॉ. दीपांकर डेनियल, प्रभारी कंट्रोल रूम नरेंद्र कुमार आदि वीसी से जुड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें