बागेश्वर में रक्तदान करते एबीवीपी कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने ब्लड बैंक में शिविर लगाकर रक्तदान किया। कहा कि एबीवीपी शिक्षा के साथ ही रक्तदान जैसे पुनीत कार्य कर रही है। इस तरह के कामों से किसी की जान बच सकती है। इसमें 20 लोगों ने रक्तदान किया।
रक्तदान करने वालों में प्रांत सह मंत्री आदर्श कठायत, विभाग संयोजक हरीश मेहरा, जिला संयोजक दीपक गस्याल, राजेंद्र दानू, भूपेंद्र दानू, सुरेंद्र नेगी, भावेश पाठक, योगेश जोशी, सुंदर दानू, मनोज बिष्ट, हिमांशु उपाध्याय, कृष्णा गोस्वामी, नरेंद्र दानू आदि शामिल थे।