नक्सलवाद का पुतला फूंकते एबीवीपी कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के सुकमा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नक्सलवाद का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से नक्सलवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सलवाद के जहर को पूरे देश से समाप्त करने की मांग उठाई।
बागेश्वर के एसबीआई तिराहे में नक्सलवाद का पुतला फूंकते हुए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि लंबे समय से नक्सलियों द्वारा जवानों पर हमला करने का दुस्साहस किया जा रहा है। इन हमलों में कई जवान शहीद हो चुके हैं। नक्सलवाद देश में बड़ी समस्या बनती जा रही है। यदि समय रहते नक्सलियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में स्थिति और खराब हो जाएगी।
पुतला फूंकने वालों में हरीश मेहरा, अंकित ऐठानी, छात्र संघ अध्यक्ष दीपक गस्याल, विशाल नेगी, मनीष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज, राजेंद्र दानू, संदीप जोशी, तरुण कन्याल, सुरेंद्र नेगी, गोविंद मेहरा, हिमांशु उपाध्याय, मनोज बचखेती, भावेश पाठक, भुप्पी दानू आदि शामिल थे।