गरुड़ (बागेश्वर)। कॉलेज में प्रवक्ताओं के रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं और छात्र संघ पदाधिकारियों ने प्राचार्य के माध्यम से उच्च शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजा। छात्र संघ अध्यक्ष दीपक खुल्बे के नेतृत्व में छात्र संघ पदाधिकारियों और एबीवीपी नेताओं का एक शिष्टमंडल कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. हेम चंद्र दुबे और एसडीएम गरुड़ से मिला।
ज्ञापन में कहा है कि महाविद्यालय में संस्कृत और अंग्रेजी की कक्षाएं संचालित करने के संबंध में कई बार शासन को अवगत करा दिया है। लेकिन आज तक विषय स्वीकृत नहीं हुए है। जिससे छात्रों में रोष है। ज्ञापन सौंपने वालों में छात्र संघ उपाध्यक्ष मनोज कुमार, नंदन गोस्वामी, पंकज बोरा, दीपक कंसेरी, पवन नेगी आदि मुख्य थे।