फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने कपकोट में सभी पदों पर उतारे प्रत्याशी

Fri, 23 Sep 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
कपकोट महाविद्यालय में छात्र संघ चुनावों के लिए घोषित एबीवीपी प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कपकोट महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव में सभी पदों पर चुनाव लड़ेगा। परिषद ने अध्यक्ष सहित सभी प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। अध्यक्ष पद के लिए पवन मेहरा को प्रत्याशी घोषित किया गया है। एबीवीपी की बैठक में भाजयुमो के प्रदेश मंत्री लोकेश कालाकोटी ने पवन मेहरा को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया।

उपाध्यक्ष पद के लिए हरीश सिंह बिष्ट, छात्रा उपाध्यक्षा हंसी ऐठानी, महासचिव नीरज भट्ट, सह सचिव पद पर गणेश कुमार को प्रत्याशी घोषित कर सभी का माल्यार्पण किया गया। कुमाऊं सह संयोजक आदर्श कठायत ने कहा कि कपकोट महाविद्यालय में पिछले तीन साल से कोई काम नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाविद्यालय की समस्याएं नहीं सुलझी हैं। छात्र संघ चुनावों में एबीवीपी अपना परचम लहराएगा। इस दौरान सुंदर गढ़िया, किरन उपाध्याय, कृष्णा बोरा, नरेंद्र गढ़िया, प्रकाश साही आदि थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें