फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने पाकिस्तान का पुतला जलाया

Wed, 03 May 2017 10:13 PM IST
bageshwar
विज्ञापन
पुतला फूंकते एबीवीपी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अभाविप कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा भारतीय सैनिकों की हत्या करने की घटना की निंदा की है। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे के साथ उसके पुतले को आग के हवाले कर दिया। सभा में वक्ताओं ने केंद्र सरकार को पाकिस्तान को करारा जबाव देने के लिए और भी प्रभावी कार्रवाई करने के लिए सेना को निर्देश देने की मांग की।
विज्ञापन


बुधवार सुबह एबीवीपी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए एसबीआई तिराहे पर जमा हुए। यहां पाकिस्तान के विरोध में नारेबाजी करके उसके पुतले को आग के हवाले कर दिया। सभा में वक्ताओं ने कहा पाक अपनी हरकतों से कभी भी बाज नहीं आएगा। उसने सीमा पर पिछले दिनों जो हरकत की। उससे देश शर्मिंदगी महसूस कर रहा है। केंद्र सरकार को चाहिए कि वह सेना के अपमान का बदला लेने के लिए और भी कड़ा कदम उठाए। इसके लिए वह सेना को और अधिकार दे।

पुतला जलाने वालों में प्रदेश सह मंत्री आदर्श कठायत, जिला संयोजक विशाल नेगी, छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक गस्याल, धीरेंद्र परिहार, मनोज गोस्वामी, कृष्णा फर्स्वाण, राजेंद्र दानू, अंकित ऐठानी, मनोज खेतवाल, मनीष मनराल और रोहित पंत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें