महाविद्यालय भवन निर्माण सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एबीवीपी और छात्र संघ पदाधिकारियों ने एसडीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। मांगों का निराकरण समय पर नहीं होने पर आंदोलन को उग्र रूप देने का निर्णय लिया।
एबीवीपी और छात्र संघ पदाधिकारी पांच सूत्रीय मांगों का निराकरण करने की मांग को लेकर तहसील मुख्यालय पहुंचे। आंदोलित छात्रों ने एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। धरना स्थल पर छात्र संघ अध्यक्ष दीपक खुल्वे की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि गरुड़ में महाविद्यालय की स्थापना हुए आठ साल से अधिक समय बीत गया है। लेकिन आज तक भवन का निर्माण नहीं किया गया।
जिसके चलते महाविद्यालय सालों से एक प्राथमिक विद्यालय में संचालित हो रहा है। वक्ताओं ने कालेज में प्रवक्ताओं के रिक्त पदों को भरने स्नातक स्तर पर नए विषय स्वीकृत करने को कहा। सभा में एबीवीपी नेता अभय नेगी, पंकज बोरा, हिमांशु नेगी, दीपक कंसेरी, अनिल पंत, वीरेंद्र पंकज कुमार, हिमांशु मौजूद थे।