व्यापार मंडल जिला इकाई की यहां एक होटल में हुई बैठक में तय हुआ कि यदि कोई पदाधिकारी जिला इकाई द्वारा आहूत की गई बैठकों में लगातार तीन बार अनुपस्थित रहेगा तो उसे तुरंत पदच्युत कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पॉलिथीन के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी पदाधिकारियों ने एकजुटता के साथ व्यापारी हितों के लिए संघर्ष करने की बात कही।
बैठक में तय हुआ कि सभी पदाधिकारियों से त्रिवर्षीय शुल्क 500 रुपए व्यापार मंडल कोष में जमा कराया जाएगा। ग्रामीण इकाईयों से एक-एक हजार रुपए शुल्क लिया जाएगा। कोष की धनराशि व्यापारी हित में खर्च की जाएगी। व्यापारियों के लिए व्यापार मंडल एक नियमावली का प्रारूप भी तय करेगा। उन्होंने हाईकोर्ट द्वारा थर्माकोल और पॉलिथीन पर लगाई गई रोक की सराहना की, लेकिन यह भी कहा कि पॉलिथीन के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा और संचालन महामंत्री मनीष जोशी मंटू ने किया। बैठक में अनूप गुप्ता, संजय अग्रवाल, हरी कृष्ण खत्री, गणेश जोशी, कमल बिष्ट, गोविंद सिंह, शरद अग्रवाल, दिनेश मठपाल, दीप जोशी, किरन साह, चंपा जोशी, हिमांशु कांडपाल, मुमताज कश्मीरी, दाऊद इस्लाम, मो. साबीर, संजीव गुप्ता, अजीत पवार, कमल कुमार गुप्ता मौजूद थे।