फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफौट में उफान पर आई नदी में खच्चर बहा, कपकोट में मकान पर गिरा पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। दफौट क्षेत्र में शुक्रवार को तेज बारिश से कौशल्या नदी उफान पर आ गई। इसकी चपेट में बालम सिंह के सात खच्चर आ गए। छह खच्चरों को ग्रामीणों ने किसी तरह बचा लिया लेकिन एक खच्चर बह गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल तिवारी ने प्रशासन से पीड़ित पशुपालक को मुआवजा दिलाने की मांग की है। उधर, कपकोट में शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे नारायण सिंह, जोहार सिंह, बसंती देवी के मकान में बड़ा पेड़ गिर गया। गनीमत यह रही कि हादसे के समय घर पर कोई नहीं था। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार सेल्टा गांव के रतन राम पुत्र अन राम का मकान ध्वस्त हो गया है। ताछनी निवासी सतीश चंद्र पुत्र हरीश चंद्र के मकान को आंशिक रूप से क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें