फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरसैंण मंडल के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

विज्ञापन
बागेश्वर कलक्ट्रेट में धरना देते आप कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। गैरसैंण मंडल के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में धरना दिया। उन्होंने गैरसैंण मंडल को जनविरोधी बताते हुए पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की जमकर आलोचना की। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि बागेश्वर कुमाऊं में था और रहेगा। बागेश्वर जिला कुमाऊं का अभिन्न अंग है। अल्मोड़ा और बागेश्वर के बिना कुमाऊं की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। सरकार को इस निर्णय को बदलना होगा। धरना देने वालों में संगठन मंत्री सुंदर धौनी, पूरन सिंह मेहता, नवीन ममगई, नरेंद्र आर्या, हीरा सजवान, आनंद सिंह, महेश सिंह, भीम कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें