फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने ‘पाप’ का घड़ा तोड़कर जताया रोष

विज्ञापन
बागेश्वर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। आम आदमी पार्टी ने भाजपा के जिला कार्यालय पहुंचकर कथित राम मंदिर और कोरोना घोटाला के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने बीजेपी कार्यालय के सामने घड़ा तोड़कर रोष जताया। उन्होनें कहा कि भाजपा सरकार ने राम मंदिर के नाम पर घोटाला कर लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है। कोरोना काल में कुंभ के दौरान भी घोटाला किया गया है।
विज्ञापन

आप के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय के सामने एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हाथों में घड़ा लेकर विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह भाजपा सरकार के पाप का घड़ा है। इस पाप के घड़े को तोड़कर आम आदमी पार्टी सरकार के भ्रष्टाचार को जनता के सामने रख रही है।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि जनता भाजपा की शोषणकारी नीतियों से परेशान हो चुकी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को इसका जवाब जरूर देगी। वहां संगठन मंत्री सुंदर धौनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष पूरन सिंह मेहता, महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष दीपा कांडपाल, नवीन ममगई, महेश नगरकोटी, आनंद सिंह परिहार, योगेश असवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें