फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सिमलखेत में आस्था और लोक- संस्कृति का अद्भुत संगम

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा) । सिमलखेत गांव में पारंपरिक 18 दिवसीय पांडव लीला का भव्य मंचन पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ जारी है। ग्रामीण आस्था, लोक-परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को समेटे यह लोकनाट्य हर वर्ष की तरह इस बार भी गांव में उत्सव का माहौल बनाए हुए है।
विज्ञापन

मान्यता है कि पांडवों ने स्वर्गारोहण से पूर्व जिन स्थानों पर विश्राम किया, वहां पांडव लीला के आयोजन की परंपरा आज भी जीवित है। उसी पौराणिक परंपरा के अनुरूप सिमलखेत में हर वर्ष यह लीला आयोजित की जाती है।
ग्रामीणों ने बताया कि पांडव लीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी जीवंत संस्कृति का धरोहर मंच है, जो आने वाली पीढ़ियों को परंपराओं, नृत्य-नाट्य और स्थानीय मान्यताओं से जोड़ता है। आने वाले दिनों में देव-अवतारों, युद्ध प्रसंगों और विभिन्न चरित्रों की लीला का आकर्षक मंचन दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण रहेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोविंद सिंह चाकर, तथा विशिष्ट अतिथि गंगा सिंह, राजेंद्र सिंह, नारायण सिंह, गोमती देवी, मना देवी, सोबन सिंह, पान सिंह और वाग सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें