फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: मतदाता सूची की त्रुटियां सुधारने को तीन दिन चलेगा विशेष अभियान

Thu, 29 Oct 2026 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। निर्वाचक नामावली को शुद्ध और अद्यतन बनाने के लिए जिले में 28 से 30 अक्तूबर तक विशेष सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए डीएम ने ईआरओ, एईआरओ और सुपरवाइजरों के साथ बैठक कर निर्वाचन कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट में डीएम अपूर्वा पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अधिकारियों को अभियान के दौरान नाम, लिंग और अन्य विवरणों में त्रुटियों का सत्यापन कर सुधार के निर्देश दिए। कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में पंजीकरण से वंचित न रहने, युवाओं और पहली बार मतदाता बनने वालों के साथ ट्रांसजेंडर समुदाय के पात्र लोगों का पंजीकरण करवाने को कहा। संबंधित अधिकारियों को अगले दस दिनों में सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर पेयजल, शौचालय समेत आवश्यक सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें