बागेश्वर के विकास भवन से कोरोना टीकाकरण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते जिपं अध्यक्?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पीआरडी स्वयं सेवकों ने सोमवार को नगर में कोरोना टीकाकरण को लेकर जागरूकता रैली निकाली। स्वयं सेवकों ने लोगों से कोरोना को मात देने के लिए बिना किसी भय के टीका लगवाने की अपील की। जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने विकास भवन परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना के टीके को लेकर मन में किसी प्रकार की भ्रांति न रखें। यह बिलकुल सुरक्षित है और इससे घबराने की जरूरत नहीं है। रैली विकास भवन से तहसील रोड, एसबीआई तिराहा, कठायतबाड़ा, जिला अस्पताल रोड, जिला पंचायत तक निकाली गई। जन कल्याण समिति कुंवारी मंडलसेरा के कलाकारों ने वाद्य यंत्रों के साथ रैली में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत डॉ. सुनील कुमार, मनोज कर्म्याल, यातायात प्रभारी राजेंद्र सिंह रावत आदि थे।