फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: शांतिबाजार–मठखाल से तल्ला डोबा तक 78 लाख रुपये से बनेगी नई सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल शांतिबाजार-मठखाल से तल्ला डोबा तक 2.4 किमी लंबी मोटरमार्ग का नव निर्माण किया जाएगा। 78 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क से क्षेत्रवासियों को आवाजाही का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


कई वर्षों से लोग शांतिबाजार, मठखाल, तल्ला डोबा आदि गांवों को जोड़ने के लिए सड़क निर्माण करने की मांग कर रहे थे। सड़क नहीं होने से क्षेत्रवासियों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब इन गांवों को जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क नहीं होने से मरीजों, बुजुर्गों और गर्भवतियों को डोली के भरोसे रहना पड़ता है। विद्यार्थियों को भी स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है। क्षेत्र के गांवों में बहुतायत में सब्जी और सिट्रस फलों की पैदावार होती है। सड़क नहीं होने से वह बाजार तक नहीं पहुंच पाते हैं।
विज्ञापन

लोनिवि के अवर अभियंता शैलेश सकलानी ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। टेंडर प्रक्रिया गतिमान है। जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें