फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू किनारे बुरी तरह से जख्मी मिला अधेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मंगलवार की सुबह कपकोट के असौं गांव के पास नदी के किनारे एक व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हालत में मिला। सूचना पर पुलिस ने उसे कपकोट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। नदी में मछली मारने के दौरान हाथ में कारतूस (जिलेटिन) फटने का अंदेशा जताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति कहीं बाहरी प्रदेश में नौकरी करता था। लॉकडाउन के दौरान ही घर लौटा है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे कपकोट थाने को असौं के पास एक व्यक्ति के जख्मी हालत में पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो असौं निवासी बलवंत सिंह शाही (40) पुत्र हरीश शाही लहूलुहान अवस्था में पड़ा था। थाने के वाहन से उक्त व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया। उक्त व्यक्ति की बाएं हाथ की हथेली बुरी तरह जख्मी हो गई थी। उसकी छाती और चेहरे पर भी जख्म के निशान थे। उसे आंखों से दिखाई नहीं दे रहा था।
विज्ञापन

कपकोट के थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट ने बताया कि 108 सेवा से थाने में फोन आया था। तब तक 108 एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची थी। थाने का वाहन भेजकर जख्मी व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति जख्मी कैसे हुआ इसका पता नहीं चला है। इस मामले में किसी ने रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें