बागेश्वर। दुग नाकुरी तहसील क्षेत्र में शनिवार देर शाम साढ़े छह बजे रंगदेव गांव निवासी पूरन चंद्र जोशी की पत्नी गोशाला में काम कर रही थी। इस दौरान तेंदुआ गोशाला में घुसा और वहां बंधी बकरी पर हमला कर दिया। परिवार के लोगों के शोर करने के बाद तेंदुआ वहां से भाग गया। तेंदुए के हमले से घायल बकरी की मौत हो गई। क्षेत्र में रोजाना तेंदुए की धमक बढ़ने से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए की धमक से निजात दिलाने की मांग की है। धरमघर रेंज के रेंजर प्रदीप कांडपाल ने बताया कि सूचना के बाद टीम को मौके पर भेजा गया है। टीम को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए है। संवाद