फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों की हार-जीत को लेकर कहासुनी के दौरान चला चाकू

Thu, 09 Mar 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
 आपसी कहासुनी के दौरान एक व्यक्ति ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। आरोपी हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि विधान सभा चुनावों में प्रत्याशियों की हार-जीत को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। 
विज्ञापन



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात बागेश्वर जिला मुख्यालय के कठायतबाड़ा क्षेत्र में पूरन सिंह और जगदीश सिंह के बीच कपकोट विधानसभा सीट में कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों की हार-जीत को लेकर बहस शुरू हुई। बहस बढ़ते-बढ़ते दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान जगदीश सिंह ने पूरन सिंह के सीने पर चाकू से वार कर दिया। हमले में घायल पूरन सिंह को रात में ही जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां पर उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस मामले में घायल पूरन सिंह की पत्नी कमला देवी की ओर से बृहस्पतिवार को जगदीश सिंह के खिलाफ बागेश्वर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने आईपीसी की धारा 504, 506 और 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच एसआई महेंद्र प्रसाद कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें