फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: चलती बाइक पर गिरा विशालकाय पेड़, युवक गंभीर घायल

Mon, 27 Jul 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। तहसील के उच्च हिमालयी क्षेत्र सोराग मोटर मार्ग पर उंगिया के पास सोमवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। उंगिया से धूर की ओर जा रहे 28 वर्षीय धीरेंद्र सिंह पुत्र रूप सिंह की चलती बाइक पर अचानक एक विशालकाय पेड़ गिर गया।
विज्ञापन

हादसे में धीरेंद्र की पीठ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट पहुंचाया। सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश सोरागी ने बताया कि पेड़ गिरने से पिंडर घाटी को जोड़ने वाला यह प्रमुख मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। ग्रामीणों ने आपदा प्रबंधन विभाग और प्रशासन से जेसीबी भेजकर पेड़ हटाने तथा यातायात सुचारू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें