फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सैम मंदिर पर गिरा बांज का विशाल पेड़, मकानों को भी नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कांडा तहसील क्षेत्र के धपोलासेरा गांव में भीषण आंधी-तूफान और तेज बारिश ने भारी तबाही मचाई। मंगलवार शाम करीब चार बजे धपोलासेरा गांव स्थित प्रसिद्ध सैम मंदिर परिसर में एक पुराना और विशाल बांज का पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से मंदिर भवन और उससे सटी धर्मशाला क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

गांव के नंदन सिंह और जगदीश सिंह पुत्र राम सिंह के मकानों पर भी एक टुन का भारी-भरकम पेड़ गिर गया जिससे उनके आशियानों को काफी नुकसान पहुंचा है। नीमा धपोला के मकान की छत पर लगे टिन शेड तेज हवा के झोंकों में हवा में उड़ गए। ग्रामीणों ने बताया कि आंधी-तूफान के कारण गांव के कई परिवार सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं। शासन-प्रशासन को इस पर तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। हमारी मांग है कि राजस्व टीम को मौके पर भेजकर तत्काल प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कराया जाए ताकि नुकसान का सही आकलन हो सके। गरीब पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन


.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें