गरुड़ बाजार में निकली राम दरबार की झांकी
गरुड़ (बागेश्वर)। आदर्श रामलीला कमेटी गरुड़ की ओर से मंगलवार को गरुड़ बाजार में भव्य झांकी निकाली गई। झांकी में रामलीला के विभिन्न पात्रों ने पारंपरिक और आकर्षक धार्मिक स्वरूपों में शिरकत की। इस दौरान बाजार में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और जय श्रीराम के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विनोद भट्ट, व्यवस्थापक विपिन तिवारी, सचिव घनश्याम जोशी, निदेशक डीके नेगी, भास्कर बृजवासी, अभय नेगी, रमेश खोलिया और अंकित जोशी आदि मौजूद रहे। कत्यूर रामलीला कमेटी की ओर से टीट बाजार में भी एक भव्य झांकी निकाली गई। इस अवसर पर नंदन सिंह अल्मिया, संजय फर्स्वाण, हेम वर्मा, दिग्विजय फर्स्वाण, कैलाश जोशी रहे। संवाद