फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पाकड़ के किमगाड़ गधेरे में बनेगी पैदल पुलिया

Sat, 29 Nov 2025 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के पाकड़ में किमगाड़ गधेरे को पार करना ग्रामीणों के लिए जल्द आसान होगा। लोनिवि ने गधेरे में पैदल पुल बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। पुल बनने के बाद गधेरे में आवाजाही करना सुगम होगा।
विज्ञापन

पाकड़ के किमगाड़ गधेरे में पुल नहीं होने से ग्रामीणों को बरसात के मौसम में उफनते गधेरे को पार कर आवाजाही करनी पड़ती थी। कई बार गधेरे का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की आवाजाही ठप हो जाती है।
ग्रामीण लंबे समय से गधेरे में आवाजाही के लिए पैदल पुल के निर्माण की मांग कर रहे थे। अब लोनिवि कपकोट की ओर से पुल के निर्माण की कवायद शुरू हो चुकी है। विभाग दो लाख रुपये की लागत से पुल के डिजाइन निर्माण और डीपीआर गठन का कार्य करेगी।
विज्ञापन

लोनिवि के ईई अमित कुमार पटेल ने बताया कि पुल निर्माण की डिजाइन तैयार करने और डीपीआर गठन के लिए निविदा आमंत्रित की जा चुकी है। डीपीआर गठन कर शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें