फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: शराब पीकर अराजकता फैलाने पर लगेगा 10 हजार का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
काफलीगैर (बागेश्वर)। जिले के ग्रामीण अंचलों में शराब का विरोध बढ़ने लगा है। कपकोट के बाद काफलीगैर तहसील क्षेत्र के लोग भी गांवों को शराब मुक्त करने की मुहिम में जुटने लगे हैं। बौड़ी गांव की खुली बैठक में ग्रामीणों ने इसका एलान भी कर दिया है। अब गांव में शराब पीना भारी पड़ सकता है। बेचने या खरीदने पर भी भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को ग्राम प्रधान दिव्या देवी की अध्यक्षता में गांव की खुली बैठक हुई। बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने बैठक में भागीदारी की। इस दौरान सर्वसम्मति से गांव में शराब बंदी का निर्णय लिया गया। ग्राम प्रधान दिव्या ने बताया कि गांव में शराब पीकर अराजकता फैलाने वाले से अब 10,000 रुपये का अर्थदंड वसूला जाएगा। किसी ने गांव में अवैध रूप से शराब बेची या खरीदी तो उस पर 20,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। जुर्माने से मिलने वाली राशि को गांव के विकास में ही खर्च किया जाएगा। इस मौके पर खीम राम, सुरेश लाल, गोविंद राम, हरीश राम, भगवान राम, मीरा देवी, पूनम देवी, सपना देवी, धनुली देवी, आनंदी देवी आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें