फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: एक नवंबर को सीएम कार्यालय जाएगा आंदोलनकारियों का शिष्टमंडल

Thu, 29 Oct 2026 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सर्वदलीय उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी संगठन की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चिह्नित आंदोलनकारियों की सूची के अनुमोदन की मांग के लिए संगठन का एक शिष्टमंडल आगामी एक नवंबर को सीएम कार्यालय जाएगा।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष कुंदन सिंह ऐठानी ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2009 से लंबित चिह्नित आंदोलनकारियों की सूची तीन जिलाधिकारियों के माध्यम से शासन को भेजी जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक इस सूची का अनुमोदन नहीं हो पाया है, जिससे आंदोलनकारियों में भारी रोष है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक नवंबर को सीएम कार्यालय में पुरजोर तरीके से मांग रखी जाएगी। यदि इसके बाद भी शासन स्तर से कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जाती है तो संगठन 12 नवंबर से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें